विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। देश की तमाम महिलाओं को जागरूक करने के लिए माहेर संस्था को बनाया गया है। उक्त बातें माहेर के संस्थापक लूसी कुरियन ने कही।
गोमियां प्रखंड के हद मे आईईएल के कस्वागढ़ा स्थित माहेर संस्था की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 12 मार्च को बतौर मुख्य अतिथि बेरमो एसडीएम अनंत कुमार, गोमियां बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा एवं एवं आईईएल थाना प्रभारी आशीष कुमार मौजूद थे।
माहेर संस्था में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की संस्थापक लूसी कुरियन ने कहा कि आज से 25 वर्ष पहले एक महिला के ऊपर अत्याचार होने से उसकी मौत हो गई थी। उस हादसे ने मुझे झकझोर कर रख दिया था।

उस अन्याय को महसूस करके ही महिलाओं को जागरूक एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से ही इस संस्था को बनाया, ताकि महिलाओं को समाज में सम्मान मिल सके। यह संस्था अपने सामर्थ्य के अनुसार महिलाओं को इस माहेर संस्था में आश्रय दे रही है, ताकि वह कुछ करके समाज में अपनी एक पहचान बना सके।
मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रखंड प्रमुख गुलाब चंद हांसदा, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, दुलाल प्रसाद, सुरेंद्र राज सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply