Advertisement

तेनुघाट शिव मंदिर में विकलांग का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट शिव मंदिर में 11 मार्च को दो विकलांगो का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

मौके पर उपस्थित विकलांग कल्याण समिति बेरमो के केंद्रीय महासचिव भुनेश्वर महतो, उप महासचिव पूनम सिंह और जिला सहायक अनूप कुमार के द्वारा बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित शाह के साथ भंडारीदह बोकारो जिला निवासी पायल कुमारी का विवाह संपन्न कराया गया।

इस संबंध में विकलांग कल्याण समिति बेरमो के केंद्रीय महासचिव महतो ने बताया कि हमारी संस्था ऐसे सैकड़ों महिला विकलांगो का विवाह एवं उसके उत्थान के लिए पूरे प्रदेश में कार्य कर रही है। जिसमें नए-नए जगहों पर जाकर भी विकलांगो के लिए हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है।

उन्होंने बताया कि निबंधन कार्यालय तेनुघाट में विवाह का निबंधन कराने के बाद तेनुघाट शिव मंदिर में दोनों जोड़ी को विधिवत विवाह करा दिया गया। ज्ञात हो कि रोहित शाह विकलांग कल्याण समिति शाखा बिहार सीतामढ़ी का अध्यक्ष भी है। मौके पर दोनों पक्ष के परिजनो ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *