Advertisement

पूर्व सांसद पांडेय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की भेंट

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते 9 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने शिष्टाचार मुलाकात किया।

केंद्रीय मंत्री से भेंट के क्रम में पूर्व सांसद पांडेय ने झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए आदिवासियों के कल्याणार्थ योजनाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। साथ हीं गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में आदिवासियों के लिए प्रस्तावित विद्यालयों की शीघ्र स्थापना व निर्माण के लिए आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व सांसद को इस दिशा में जल्द ही पहल करने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी पूर्व सांसद पांडेय के निजी सचिव मृत्युंजय कुमार पांडेय ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *