Advertisement

झारखंड में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है-मनोज

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। दलित शोषण मुक्ति मंच के बोकारो जिला (Bokaro district) संयोजक मनोज कुमार पासवान ने 10 मार्च को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पेटरवार की घटना की कड़ी निंदा की है।

जारी विज्ञप्ति में जिला संयोजक पासवान ने उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि झारखंड में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। पेटरवार की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पेटरवार की घटना में दोषी लोगों पर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे और दोषियों को सजा दिलाने का काम करें।

उन्होंने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ हीं कहा है कि दलित शोषण मुक्ति मंच का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की मांग करेगी। मंच सरकार से मांग करती है कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए, अन्यथा दलित शोषण मुक्ति मंच पूरा बोकारो जिला में सड़कों पर उतरेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *