Advertisement

भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप के करगली रिवर साइड कॉलोनी में 9 मार्च को भाजपा (BJP) कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह के द्वारा किया गया। संचालन नवल किशोर सिंह के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन दीनबंधु पांडेय ने की।

बैठक में संगठन के विषयों सहित अनेक मुद्दों पर बात की गई। नगर के सभी बूथ समिति के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर बैठक (Meeting) करने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने कहा कि पांच राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत आने पर करगली बाजार नावा खाली दुर्गा मंदिर से बेरमो ब्लॉक तक विजय जुलूस निकाला जाएगा।

साथ ही साथ आतिशबाजी की जाएगी। मौके पर भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह. नगर बूथ प्रभारी दिनेश सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी शंकर सिंहा, बूथ अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, तरुण चक्रवर्ती, बूथ अध्यक्ष टुनटुन तिवारी, नवल किशोर सिंह, बूथ अध्यक्ष के अलावा अनेक गणमान्य उपस्थित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *