प्रहरी संवाददाता/बोकारो। दो दिवसीय भारत बंद को लेकर 9 मार्च को सयुंक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जारंगडीह स्थित एटक क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया।
जिसमें आगामी 28-29 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता एटक नेता चंद्रशेखर झा तथा सीटू नेता श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में उपस्थित सीटू नेता पी के विश्वास ने यूनियन द्वारा श्रमिक हितों में विभिन्न विन्दुओं को रखा। इस अवसर पर भामसं को छोड़ अन्य सभी यूनियन पदाधिकारी ने आहूत डॉ दिवसीय देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर अपनी सहमति व्यक्त किया। जबकि इस हड़ताल से भामसं स्वयं को अलग रखा है।
बैठक (Meeting) में मुख्य रूप से संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के रामेश्वर साव, चंद्रशेखर झा, पीके विश्वास, श्याम बिहारी सिंह दिनकर, नागेश्वर करमाली, कामोद प्रसाद, रंजीत महतो, नरेश राम, रामदास केवट, बाल गोविंद मंडल, विल्सन फ्रांसिस, नवीन कुमार विश्वास, समीर कुमार सेन, सुरेश प्रसाद यादव, निजाम अंसारी, गणपति डोम, गणेश राम आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply