Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को प्रशिक्षण

नेहरू नगर पुलिस कि रैली में महिलाओं का काफिला

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) के अवसर पर नेहरू नगर पुलिस स्टेशन कि हद में निर्भया टीम ने स्थानीय महिलाओं व स्कूली छात्राओं को लेकर भव्य रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली के बाद आत्म सुरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) के गुण भी महिलाओं एवं छात्राओं को सिखाया गया। इस रैली का नेतृत्व नेहरू नगर पुलिस वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर भाबल कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू नगर पुलिस स्टेशन (Police station) कि हद में निर्भया टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर भव्य रैली में स्वामी विवेकानंद इंग्लिश स्कूल और केदारनाथ स्कूल कि करीब 150 महिला शिक्षकों सहित 250 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

इनमे स्थानीय नगर सेविका प्रवीण मोरजकर, महिला सतर्कता समिति, मोहल्ला समिति के आलावा गृहणी महिलाएं शामिल थीं। इस कार्यक्रम में नेहरू नगर पुलिस स्टेशन के निर्भया टीम (Nirbhaya Teem) के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। रैली के बाद कुर्ला पूर्व स्थित नेहरू नगर के गणेश हॉल में सभी को उपहार दे कर सम्मानित किया गया।

साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक प्रदर्शन शिविर भी आयोजित किया गया। इस शिविर में आत्म सुरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) करने के पैंतरे लड़कियों को सिखाया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर भाबल, निर्भया अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक नूतन पाटिल, पुलिस नाइक घनीगवकर, सिपाही म्हात्रे सफौ जाधव के आलावा इस पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *