Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिखा ममता का जादू

नेत्रहीन और गरीब बच्चों का सहारा बनी AI की पायलट

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मानखुर्द के विवेक एजुकेशन फाउंडेशन, ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन, युवा आधार फाउंडेशन, सक्षम महिला सामाजिक संस्था के गणमान्यों ने करीब 113 साल पहले शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) को फॉर ब्लाइंड एंड अंडर प्रिविलेज चिल्ड्रेन के साथ मनाया।

इस अवसर पर बच्चों के हैरत अंगेज टैलेंट को देख कर लोग दंग रह गए। यह सब विवेक एजुकेशन फाउंडेशन (Education Foundation) की संस्थापिका दीप्ती शिंदे की बदौलत संभव हो सका है। मौजूदा समय में दीप्ती शिंदे एयर इंडिया की पायलट हैं।

नेत्रहीन और गरीबी रेखा से निचे के बच्चों के साथ-साथ सामान्य बच्चों को प्रखर बनाने में उनकी माता और पिता का भर पुर सहयोग रहता है। इस कार्यक्रम को चेंबूर के विक्रम सिंह पुंडीर द्वारा आयोजित किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार 2007 से विवेक एजुकेशन फाउंडेशन स्कूल फॉर ब्लाइंड एंड अंडर प्रिविलेज चिल्ड्रेन (नेत्रहीन और गरीबी रेखा से निचे के बच्चे) बच्चों को शिक्षा के आलावा विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण से परिपूर्ण किया जाता है।

जिसके कारण यहां के छात्र मुंबई के अलावे विदेशों में भी इस फाउंडेशन का नाम रौशन कर रहे हैं। विवेक फाउंडेशन से शिक्षा हासिल करने वाली बबिता सरोज अब बड़े परदे की अभिनेत्री बन गईं हैं।

मराठी में उसकी आने वाली फिल्म का नाम दृष्टांत है, उन्होंने बी एम एम (BMM) तक शिक्षा ली है। इसी तरह फैजान खान नमक युवक, जो अपनी शिक्षा के साथ – साथ मुंबई मनपा में नौकरी करते हैं, और साथ में वकालत करते हैं। ऐसे इस फाउंडेशन में एक से बढ़ कर एक टैलंटेड बच्चे हैं।

विवेक फाउंडेशन के नेत्रहीन और गरीबी रेखा से नीचे के बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि” अगर ईश्वर किसी से कुछ लेता है, तो उसे बहुत कुछ देता भी है” ऐसे सभी बच्चों को सम्म्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकबाल मेमन ऑफिसर-ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन, उनके साथी डंगराज जी सऊदी अरबिया से इस कार्यक्रम में आये थे।

मुंबई, सायन ट्रॉम्बे रोड पर स्थित मानखुर्द के विवेक एजुकेशन फाउंडेशन कि प्रभा विवेक शिंदे, युवा आधार फाउंडेशन की श्रीमती अमोल जुनेजा, सक्षम महिला सामाजिक संस्था की अध्यक्षा महोदया संध्या पुंडीर, युवा आधार फाउंडेशन के अध्यक्ष गोरख उबाले और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम (Program) का संचालन शरद आर वाबल ने किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को शॉल, नारियल और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। मातोश्री

फाउंडेशन कि संस्थापिका

श्रीमती मधुबाला जनार्दन जंगल, श्रीमती अश्विनी अशोक पवार , श्रीमती सपना देवगीर गोसावी, डॉ सुखदा म्हात्रे, प्राचार्य – साधेश कॉलेज, प्राचार्य श्रीमती शोभा अधंगले आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *