Advertisement

नई रेल परियोजना को लेकर दूसरी बार रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। नई दिल्ली स्थित रेल भवन में 8 मार्च को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने मुलाकात किया। पूर्व सांसद दूसरी बार गिरिडीह रेल लाइन निर्माण को लेकर मंत्री से भेंट की है। उक्त जानकारी पूर्व सांसद पांडेय के निजी सचिव मृत्युंजय कुमार पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के पारसनाथ से गिरिडीह भाया मधुवन रेल लाइन का शीघ्र निर्माण सहित रेलवे से संबंधित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर पूर्व सांसद पांडेय ने रेल मंत्री से चर्चा किये।

इस पर रेल मंत्री ने शीघ्र ही उचित कार्रवाई हेतु आस्वस्त किये। ज्ञातव्य हो कि उक्त विषय को लेकर पूर्व सांसद पांडेय का रेल मंत्री से एक महीने में यह दूसरी मुलाकात है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *