Advertisement

ऐपवा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में साड़म पश्चिमी पंचायत सचिवालय में ऐपवा बोकारो जिला कमिटी (Bokaro district committee) ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास किया ग्रामीण महिलाओ ने भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) के अवसर पर ऐपवा के जिला अध्यक्ष शोभा देवी ने 8 मार्च को झंडोतोलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर जिलाध्यक्ष शोभा देवी ने कहा कि आज के दौर में बडे पैमाने पर महिलाएं एवं युवती शोषण और जुल्म के शिकार हो रहें हैं। महिलाओ को सशक्त होकर व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत करीब एक सदी पहले समाजवादी आन्दोलनों से हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत साल 1908 में हुई थी।

जब अमेरिका के न्यूयार्क शहर में करीब 15000 महिलाए सडकों पर उतरी थी। ये महिलाए काम के कम घंटों के साथ बेहतर तनख्वाह और वोटिंग के अधिकार की मांग के लिए प्रदर्शन कर रही थी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के इस विरोध प्रदर्शन के एक साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहले राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की थी। क्लारा जेटकिन ने वर्ष 1910 में विश्व स्तर पर महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव किया था।

पहला अंतराष्ट्रीय महिला दिवस वर्ष 1911 मे आस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्वीटजरलैंड मे मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को औपचारिक मान्यता वर्ष 1975 मे उस वक्त मिली, जब सयुंक्त राष्ट्र संघ ने इसे मनाना शुरू किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शीला देवी, रूबी देवी, पूजा सिंह, सावित्री देवी, चान्दनी देवी, ममता देवी, मैमून खातून, सबिता देवी, रीता देवी, गीता देवी, मालती देवी, राखी देवी, कलावती देवी के अलावा सैकड़ों महिलाएँ उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *