Advertisement

अधिवक्ता संघ भवन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो बहुत ही गर्व की बात है। कहा जाता है कि अगर एक पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ एक पुरुष ही शिक्षित होता है।

मगर जब एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। 8 मार्च को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला (International women’s day) को सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। लेकिन मेरा मानना है कि हर दिन नारी को समर्पित होना चाहिए।

नारी को पुरुष के समान ही अधिकार, सम्मान एवं समृद्धि मिलनी चाहिए। तभी एक महिला सशक्त और आत्मविश्वास से भरपूर बनेगी और सही मामले में महिला दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी। “कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है जग को जीवन देने वाली मौत भी तुम पर भारी है” उक्त बातें ट्रेजरी ऑफिसर संगीता कुमारी ने 8 मार्च को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में महिला दिवस के अवसर पर कही।

प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता सोनी ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर केवल काम करने वाली महिला ही नहीं सही मायने पर पर्दे के पीछे रहने वाले महिलाओं को इस सम्मान का हकदार है। वह सुबह से शाम तक अपने कामों में लगी रहती है।

काम करने वाली महिला अगर एक दिन काम पर नहीं जाए तो चल सकता है। मगर घरेलू महिला अगर एक दिन काम नहीं करे तो खाना मिलना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हमें जरूरी है कि हम अपने घर में मां, बहन, बेटी और बहु की इज्जत करें।

सबसे ज्यादा महिला के सम्मान की बात होगी। बैठक को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव, शिवांगी प्रिया, रूपम स्मृति टोपनो, जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा, कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, अधिवक्ता बासु कुमार डे, महुआ कारक एवं प्रशांत पाल ने भी संबोधित किया।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण, धन्यवाद ज्ञापन एवं मंच संचालन अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने किया। इस मौके पर जिला जज द्वितीय अनिल कुमार, जिला जज चतुर्थ विशाल कुमार, एसीजेएम विशाल गौरव, एसडीजेएम दीपक कुमार साहू, आदि।

प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अमित आकाश सिन्हा एवं सुमित कुमार वर्मा, अधिवक्ता कल्याणी, पुष्पा हंस, मुनमुन, पूजा कुमारी सिंह, संजना कुमारी, नूतन कुमारी, सरिता कुमारी, अंजली कुमारी, जुली कुमारी, आनंद श्रीवास्तव, डी एन तिवारी, मनोज कुमार चौबे, जीवन सागर, सुभाष कटरियार, संजय कश्यप, प्रमोद सिंह, रोहित कुमार सहित संघ के अधिवक्ता गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *