Advertisement

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अगुवाई में अपराध गोष्ठी आयोजित

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो कार्यालय तेनुघाट में एसडीपीओ सतीशचन्द्र झा की अध्यक्षता में 8 मार्च को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें बेरमो अनुमंडल अंतर्गत सभी अंचल निरीक्षक एवं थाना प्रभारी मौजूद थे।

गोष्ठी में एसडीपीओ झा (SDPO Jha) ने प्रत्येक माह किये गए केशों का रिब्यू किया तथा लंबित मामलो का निष्पादन और सभी पुलिस इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि आगामी होली एवं रामनवमी त्यौहार को लेकर अपने अपने क्षेत्रों में विध व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने और कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

साथ हीं अवैध शराब के कारोबार एवं किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था, अवैध कोयला, लोहा तस्करी, लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया। गोष्ठी में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गयी।

अपराध गोष्ठी में बताया गया कि सरकार (Government) द्वारा नक्सलियों को होली जैसे पावन पर्व पर मुख्य धारा में लौटने एवं आत्मसमर्पण का संदेश दिया गया है। आत्मसमर्पण करने पर सभी सरकारी सुविधा उन्हें मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने लोगो से शांतिपूर्ण ढंग से होली जैसे पावन त्यौहार में सभी गीले शिकवे भूल कर एक दूसरे को सहयोग करने की अपील किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *