Advertisement

नागी में शिव रूद्र महायज्ञ आयोजन को लेकर आम बैठक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में ग्राम नागी में बीते 6 मार्च किया संध्या नागी महादेव मंदिर प्रांगण में श्री शिव रूद्र महायज्ञ आयोजन को लेकर आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चेतलाल महतो के द्वारा किया गया।

बैठक में सर्वसमिति से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष चेतलाल महतो, सचिव खेलोचंद महतो, कोषाअध्यक्ष राजाराम महतो बनाये गए। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा कहा गया कि आगामी 9 से 15 मई तक रूद्र शिव महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

महायज्ञ का शुभारंभ 9 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों कन्या भाग लेगी। महायज्ञ का समापन आगामी 15 मई को की जाएगी।

बैठक में मंदिर के अधूरे कार्यो को यथासीघ्र सुंदरीकरण करने का निर्णय लिया गया। श्रीश्री रूद्र महायज्ञ के आयोजन हेतु स्थानीय ग्राम वासियों से 2100 सौ चंदा सर्व समिति से लेने का निर्णय लिया गया। यज्ञ का चंदा 31 मार्च के अंदर सबों को जमा करने का निर्देश दिया गया। जिनका मंदिर निर्माण का राशि बकाया रह गया है मार्च माह के अंदर यज्ञ एवं पूर्व बकाया राशि जमा करेंगे।

मौके पर सीता शरण महतो, फूलचंद महतो, भागीरथ महतो, जगदीश महतो, डेगलाल महतो, गणेश महतो, सुजीत कुमार, प्रकाश कुमार, लक्ष्मण महतो, जानकी महतो, कुंजू महतो, किसुन महतो, जयराम महतो, जागेश्वर महतो, मिश्री लाल महतो, परण महतो, भोला महतो, नंदलाल महतो, गिरधारी महतो, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार,आदि।

प्रकाश कुमार, अनिल कुमार, मोती महतो, भीमा महतो, गोविंद महतो, मेघु महतो, प्रशांत महतो, डॉ मोहन महतो, चंद्रदेव राम, टेको चंद महतो, लालचंद महतो, सुरेश राम, डब्लू कुमार, भीम राम, सुजीत कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र महतो, छत्रु महतो, संतोष कुमार, कोकिल महतो इत्यादि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *