Advertisement

माले का 11वां राज्य सम्मेलन में डेलीगेट चयन को लेकर सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया जारी

नोमिनेशन समाप्त, वोटिंग 10 मार्च को-उमेश कुमार

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 25, 26 एवं 27 मार्च को बिहार के गया में भाकपा माले के 11वां राज्य सम्मेलन में भागीदारी को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से डेलीगेट चयन की प्रक्रिया जारी है।

इसे लेकर 7 मार्च को नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन तय 20 सीट पर 25 से अधिक माले नेताओं ने समर्थक एवं प्रस्तावक के साथ नामांकन पत्र जिला निर्वाची पदाधिकारी सह माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार के समक्ष शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला सह निर्वाचन कार्यालय में दाखिल किया।

मौके पर प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि 7 मार्च को नामांकन का अंतिम दिन था। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को स्क्रुटनी, 9 मार्च को नाम वापसी एवं 10 मार्च को राज्य पर्यवेक्षक सह राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार के उपस्थिति में मतदान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 10 मार्च को ही देर रात तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में शाखा सचिव, लोकल कमिटी, पंचायत कमिटी, एरिया कमिटी, प्रखंड कमिटी, जिला कमिटी के सचिव एवं सदस्य वोटर होंगे। जबकि 20 डेलीगेट का चयन किया जाएगा जो गया सम्मेलन में भाग लेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *