Advertisement

महेशपुर में ऐपवा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक

महिला दिवस पर सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करेंगी महिलाएं-बंदना सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार में महिलाओं पर बढ़ते शोषण-दमन, जुल्म-उत्पीड़न के खिलाफ ऐपवा की महिलाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करेंगी।

इस आशय का निर्णय 6 मार्च को समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंड के रामापुर स्थित महेशपुर में ऐपवा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता ऐपवा प्रखंड अध्यक्ष सोनिया देवी ने की। इस अवसर पर अनीता देवी, सुलेखा कुमारी, सविता देवी, रेश्मा देवी समेत अन्य कई महिलाओं ने बैठक में अपना विचार व्यक्त किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष सोनिया देवी ने कहा कि ताजपुर प्रखंड में महिलाओं पर अनवरत शोषण-दमन, जुल्म-उत्पीड़न जारी है। महिलाओं से संबंधित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

बीडीओ (BDO), सीओ (CO) से लेकर थानाध्यक्ष तक महिलाओं की शिकायत सुनने से कतराते हैं। ऐसी स्थिति में प्रखंड के अंदर मजबूत महिला आंदोलन चलाने को ऐपवा संकल्पित है।

ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s day) पर नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक से राज्य सचिव शशि यादव के अगुआई में ऐपवा की महिलाएं 11 बजे से महिला मार्च निकालेंगी। ऐपवा नेत्री ने प्रखंड की महिलाओं से उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *