एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित 64वाँ श्रीश्री रामचरितमानस महायज्ञ में परिक्रमा को लेकर पंचम दिन 6 मार्च को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से हीं उमड़ पड़ी।
यहां फुसरो सुभाष नगर, जवाहर नगर, बेरमो सीम, रामनगर, घुटियाटांड आदि विभिन्न जगहों से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने परिक्रमा और पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि का कामना किया।
इस अवसर पर यहां आयोजित रामायण पाठ से करगली गेट सहित आसपास का सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मध्य प्रदेश उज्जैन से आए आचार्य आनंद स्वरूप श्रीबाल कृष्ण गणेशजी महाराज ने कहा कि राम नाम जपने से ही मनुष्यों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धा से 9 दिनों तक राम नाम का मंत्र जाप करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। सत्यता के मार्ग पर चलने से भले ही कष्ट उठाना पड़े, अंत बड़ा ही सुखद होता है।
यज्ञ समिति के स्वागत अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि पिछले 64 वर्षो से यहां प्रतिवर्ष महायज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 11 मार्च को हवन के साथ यज्ञ संपन्न होगा। उसी दिन शाम को भगवान श्रीराम के दरबार में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
![]()












Leave a Reply