Advertisement

देशव्यापी आम हड़ताल को सफलता को लेकर सीटू की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रमिक संगठनो द्वारा आगामी 28-29 मार्च को दो दिवसीय आम हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध एनसीओइए (NCOEA) बेरमो कोयलांचल स्तरीय क्षेत्रीय कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में 6 मार्च को जारंगडीह स्थित सीटू कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के बीएंडके (B&K) क्षेत्रीय सचिव विजय भोई ने की।

संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि हड़ताल की तैयारी के लिए आगामी 22 मार्च को करगली में आयोजित संयुक्त ट्रेड यूनियन कन्वेंशन को सफल बनाने के लिये संयुक्त रूप से निर्धारित उपस्थिति का कोटा पूरा किया जायेगा।

इसके लिए सभी कोलियरियों व मजदूर धौड़ा में व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा तथा 11 फरवरी को सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में संयुक्त रूप से जुलूस में शामिल होकर प्रबंधन को हड़ताल की नोटिस दिया जायेगा।

बैठक (Meeting) में एनसीओइए के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, केंद्रीय सहायक महामंत्री भागीरथ शर्मा, सीटू बोकारो जिला सचिव पी के विश्वास, जोनल सचिव श्याम बिहारी सिंह दिनकर, बीएंडके क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिन्हा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष टेकामन यादव, आदि।

ढोरी के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर महतो तथा क्षेत्रीय सचिव गोवर्धन रविदास, तपन गोस्वामी, जारंगडीह शाखा सचिव निजाम अंसारी के अलावे केशो चंद मंडल, समीर सेन, शिव शंकर तांती, मुस्तफा अंसारी, सुरेश यादव सहित दर्जनों यूनियन समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *