Advertisement

मेयर के हाथों ठाणे गौरव से सम्मानित हुए प्रो.आठवले

शिक्षाविद और नेता बने समारोह कि शोभा

मुश्ताक खान/मुंबई। बा. ना बांदोड़कर विज्ञान महाविद्यालय ठाणे को नगर निगम द्वारा कला, खेल, शिक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रो. अनिल ज्ञाणदेव आठवले को ठाणे के प्रथम नागरिक मेयर नरेश म्हस्के के हाथों ठाणे गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रो. आठवले हिंदी विभाग (Hindi department) के प्रमुख भी हैं। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra State) स्तरीय 75वें हिंदी प्रतियोगिता में भी अहम भूमिका निभाई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाणे के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले विभूतियों को ठाणे भूषण, ठाणे गौरव और ठाणे गुनिजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में बा. ना बांदोडकर विज्ञान महाविद्यालय के प्रो. अनिल आठवले को ठाणे गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ठाणे नगर आयुक्त बिपिन शर्मा, विधायक रवींद्र फाटक, सांसद राजन विचारे, उप महापौर श्रीमती पल्लवी कदम, सदन के नेता अशोक वैती, विपक्ष के नेता अशरफ यू़ शानू पठान, प्रियंका पाटिल, पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे, ठाणे स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर, आदि।

पार्षद देवराम भोईर, शिवसेना समूह (Shivsena Group) के नेता दिलीप बारटके , पार्षद एकनाथ भोईर, पार्षद श्रीमती मालती पाटिल, श्रीमती नम्रता पमनानी आदि मान्यवर उपस्थित थे।

प्रो. अनिल आठवले कि उपलब्धियों पर महाविद्यालय के प्राचार्य, कैप्टन डॉ. मोझेस कोलेट, उप प्रधानाचार्य डॉ. शाह उप प्रधानाचार्य राजेश लेले, पर्यवेक्षिका श्रीमती सुनीता ढकने और शिक्षक मित्रों ने सराहना और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला (District) के कई अन्य कई गणमान्यों को अलग – अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *