धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ स्थित रमुआ दुर्गा मन्दिर प्रांगण में 5 मार्च को भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल तथा संचालन मंडल महामन्त्री गुरु प्रसाद साव ने की।
बैठक में मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति पर चर्चा की गई और आगे की बैठक में सभी की उपस्थिति को अनिवार्य रूप से भागीदारी देने की बात कही गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले 16 मार्च को भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल, विष्णुगढ़ बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सभागार भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति दी।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मासिक बैठक मंडल कार्यकारिणी बैठक है, अतः इसे आवश्यक समझ कर अपनी शत प्रतिशत उपस्थिति दे। अगर आप सबो की उपस्थिति नही होगी, तब मुझे बाध्य होकर अनुशासनात्मक कार्यवाई करनी होगी। जिसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।
मुझे आप सबो से उम्मीद है कि इस तरह की स्थिति हम सबो के बीच नही आयेगी। आप सभी अपनी जिम्मेदारी को समझे तथा अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें। इससे हमारी पार्टी एवं हमारे विधायक, सांसद को मजबूती मिलेगी।
बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार महतो, अनुसूचित जाति जिला प्रवक्ता सुरेश राम, महामन्त्री गुरु प्रसाद साव, उपाध्यक्ष सरयू साव, पिंकी देवी, मंत्री राजेश सोनी, हरि यादव, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बासुदेव महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजय कुमार महतो, आदि।
अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री दीपक रजक, युवा मोर्चा महामंत्री महेंद्र कुमार महतो, महिला मोर्चा महामन्त्री गायत्री देवी लहेरी, उषा कुमारी, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी सीमा देवी, डेजी सिन्हा, सुखदेव मण्डल, नंदलाल पासवान, कुंजलाल साव, हेमलाल साव, मनोज ठाकुर, भागीरथ महतो, मनोज कुमार यादव, चुरामन महतो, रंजीत यादव आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply