Advertisement

औंरा को प्रखंड बनाने की मांग हुई तेज, निकाला गया प्रतिवाद मार्च

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड (Bagodar Block) के हद में औंरा को नवनिर्मित प्रखंड बनाये जाने की मांग को लेकर बिनोद हाई स्कूल औंरा मैदान में 5 मार्च को औंरा प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति की बैठक की गई।

बैठक में बगोदर प्रखंड के पूर्वी जोन के दस पंचायतो को मिलकर औंरा को नवनिर्मित प्रखंड बनाये जाने की आन्दोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही क्षेत्र के विधायक (MLA), सांसद व मंत्री को एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा प्रखंड बनाये जाने की मांग से संबंधित पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। ताकि झारखंड (Jharkhand) विधान सभा के चल रहे सत्र मे औंरा को नवनिर्मित प्रखंड बनाये जाने का मामला उठे।

बैठक के बाद उक्त स्थल से प्रतिवाद मार्च निकाल कर पुरे औंरा बाजार भ्रमण कर पुनः हाई स्कूल मैदान (High School grounds) पहुंच कर कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।

इसके  पूर्व सड़क हादसे में पुणे में मौत हुए बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो के पूर्व चालक मकसूद अंसारी उर्फ पांडे की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरीबांध पंचायत के मुखिया पति प्रेमचंद साहु ने किया जबकि संचालन मुमताज अंसारी ने किया।

मौके पर पूर्व जिला परिसद सदस्य जितेन्द्र सिंह, चौधरीबांध पंचायत के मुखिया चिंता देवी, पोखरिया पंचायत के मुखिया कंचन देवी, बाकी पश्चिमी मुखिया मुनेजा खातुन, तिरला मुखिया अनवर अंसारी सहित सिकंदर अली, जितेन्द्र साव, जितेन्द्र कुमार, अमजद खान, रोहित कुमार, सादिक अंसारी, इस्तियाक अंसारी, आदि।

दिनेश साहु, सुरेन्द्र पटेल, प्रमोद राम, भोला महतो, उमेश कुमार आदर्श, गौतम कुमार, साकिर अंसारी, तापेश्वर महतो, रघु सोनी, प्रयाग महतो, रवि मेहता, गंगाधर महतो, कामेश्वर यादव, त्रिभूवन महतो, अनवर अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *