Advertisement

प्रखंड कार्यालय में बीस सूत्री समिति की बैठक संपन्न

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में 4 मार्च को प्रखंड कार्यालय गोमिया में बीस सूत्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर चर्चा किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय गोमियां में 20 सूत्री समिति की बैठक समिति अध्यक्ष लुदु मांझी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, सांसद प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक एवं बीस सूत्री के सभी सदस्यगण मौजूद थे।

इस अवसर पर गोमियां प्रखंड में चल रहे सभी विकास कार्यो पर चर्चा हुई। साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित, कल्याण विभाग से मिलने वाली मदद एवं मुख्य रूप से वैश्विक महामारी के दौरान कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के विलंब हो रही भुगतान के संबंधित चर्चा हुई। प्रखंड के 36 पंचायतों में पंचायती राज मे हो रहे कार्यों पर भी तेजी लाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रखंड क्षेत्र में स्थित कई थाना के पदाधिकारी, प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीओ, गोमियां सीएससी पदाधिकारी, बीओ सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *