Advertisement

इनमोसा ढोरी एरिया का वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न

संगठन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे-विजय

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र इनमोसा का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन 4 मार्च को ऑफिसर क्लब सेन्ट्रल कालोनी (Officer club Central colony) में तुलसी प्रसाद महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के बनाए जाने पर बुके देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर इनमोसा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी हाई कमान ने दी है। वे अपने पद के अनुरूप इनमोसा की गौरवशाली परंपराओं को कायम रखते हुए संगठन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। संचालन अशोक सरकार ने किया।

मौके पर परियोजना पदाधिकारी बी.पी.गुप्ता, खान प्रबंधक रंजीत कुमार सहित कई अधिकारी, माइनिंग ऑफिसर और माइनिंग सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।

जिसमें इनमोसा ढोरी एरिया सचिव पवन कुमार सिंह, अमलो सचिव जयराम सिंह, शाखा अध्यक्ष कमलेश कुमार सहित सुदर्शन सेन, अजित कुमार सिंह, श्याम किशोर, जयराम सिंह, धर्मेन्द्र रावत, राजकिशोर मिश्रा, कृष्णकांत सिंह, ब्रजेश सिंह, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *