एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा महाप्रबंधक कार्यालय कैंटीन में 3 मार्च को सीसीएल में संचालित वाहन संवेदको तथा चालकों की एक बैठक (Meeting) का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीसीएल सीकेएस महाप्रबंधक शाखा अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने की।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल (CCL) कोलियरी कर्मचारी संघ द्वारा वाहन चालको को सामाजिक सुरक्षा एवं वेतन संबंधी जानकारी दिया गया। संचालन कर रहे शाखा सचिव महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने उपस्थित संवेदको तथा चालको को बताया कि संगठित होकर रहने से ही हमें सफलता हासिल हो सकता है।
इस अवसर पर सीसीएल सीकेएस (CCL CKS) के रीजनल अध्यक्ष दिलीप कुमार, संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, कथारा क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल, शाखा संगठन मंत्री सुरेश कुमार सहित दर्जनों संवेदक व् चालक उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply