Advertisement

रामनवमी महोत्सव हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की भेंट शंखनाद संस्था के अध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हज़ारीबाग़ में रामनवमी जुलूस की अनुमति दिलाने और राजकीय रामनवमी महोत्सव का दर्जा देने के लिए भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह विजय शंखनाद संस्था के अध्यक्ष अमरदीप यादव ने रांची में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद हज़ारीबाग़ मूलनिवासी दीपक प्रकाश से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा किया।

विजय शंखनाद संस्था से भेंट में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गौरवशाली 100 वर्ष बीत गया है। राजकीय महोत्सव घोषित होने पर हज़ारों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। उन्होंने इस अभियान को हर संभव सहयोग देने की बात कही और सभी अखाड़ों में इसके लिए संपर्क करने का सुझाव दिया।

भेंट के दौरान विजय शंखनाद के सचिव आदित्य नारायण, डिस्ट्रिक्ट कॉ-आर्डिनेटर अश्विनी बर्मा, कोषाध्यक्ष सूरज अग्रवाल, अजीत गुप्ता, भारत देशम अग्रवाल, पप्पू पासवान, ओमकार रॉय भट्ट, ओमकरानंद पांडेय, सुधीर कुमार यादव, नीरज प्रजापति, इन्द्रराज आनंद चंद्रवंशी, बलराम प्रसाद, मुन्ना सोनी आदि मौजूद थे।

ज्ञात हो कि विजय शंखनाद संस्था रामनवमी जुलूस निकालने, राजकीय रामनवमी महोत्सव का दर्जा देने, विकिपीडिया समेत पर्यटन विभाग, कला संस्कृति विभाग और सूचना जनसंपर्क विभाग की वेबसाइटों पर रामनवमी के इतिहास और विकास को अपलोड करवाने के लिए अभी तक हज़ारीबाग़ उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, बड़ा अखाड़ा महंत और अन्य अधिकारियों से मिल चुके हैं और उनका अभियान प्रतिदिन जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *