Advertisement

सुंदर काण्ड और बाटी चोखा पार्टी में जुटे दिग्गज

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। अंधेरी पुर्व विधानसभा के भाजपा (BJP) के महामंत्री जगत गौतम द्वारा सुंदर काण्ड और बाटी चोखा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिल्हा अध्यक्ष हुसेन पठाण ने कहा कि इसी बहाने समाज के सभी धर्मो के लोगों को जुड़ना चाहिए।

इस कार्यक्रम में समाज (Community) के सभी वर्ग के लोगों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पठाण ने कहा कि वॉर्ड क्रमांक 78 मे जगत गौतम (Jagat Goutam) जिस लगन से लोगों की सेवा कर रहे है, जनता उन्हें इसका फल जरुर मिलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदर काण्ड के बाद बाटी चोखा के दौरान हुसेन पठाण ने कहा वार्ड क्रमांक 78 में इस बार भाजपा का कमल जरूर खिलेगा। कार्यक्रम (Program) में उपस्थित नगरसेवक पंकज यादव, नगरसेवक सुरेंद्र दुबे, जिल्हा उपाध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय, जिल्हा मंत्री सरबजीत सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जे पी सिंह, आदि।

अपंग आघाडी के अध्यक्ष टि एन दुबे, मंडल अध्यक्ष अशोक पान्डे, मंडल महामंत्री शेखर तावडे, मंडल पदाधिकारी सुशील मिश्रा, प्रभाकर शुक्ला, मुस्ताक सय्यद, सचिन दत्ताराम पावर, उत्तम पान्डे, शितला प्रसाद, और भारी संख्या मे पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *