गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। महाशिवरात्रि के अवसर पर वैशाली जिले में स्थित सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ रही। स्त्री पुरुष सभी भगवान भोले के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर शिव मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। मंदिरों को फूलों और रंग विरंगी झालरों से सजाया गया।
वैशाली जिला (Vaishali district) मुख्यालय हाजीपुर में स्थित नगर महादेव पतालेश्वर स्थान से शिव बारात की भव्य झाकियां निकाली गयी। हर वर्ष की भांति नगर महादेव का भव्य रथ बैलगाड़ी के सारथी (कोचवान) भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय बने।

शिव बारात में जिले के सभी बैंड वालो ने शिरकत की। शिव बारात की शोभा यात्रा पतालेश्वर मन्दिर से शुरू होकर नगर भ्रमण के साथ कचहरी मैदान में समाप्त हुआ। शोभा यात्रा में जिले के लोग लाखो की संख्या में शामिल हुए। कोरोना की वजह से दो वर्षों के बाद इस बार इस प्रकार की शुभ यात्रा निकाली गयी। जिससे इस बार ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
![]()












Leave a Reply