Advertisement

राज्यपाल के बयान पर बवाल, कोशियारी को हटाओ

मुश्ताक खान/मुंबई। धारावी के शिवसैनिकों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल (Governor of Maharashtra) भगत सिंह कोशियारी को पद से हटाने की मांग की है। इसके लिए वार्ड क्रमांक 184 के शाखा प्रमुख आनंद मंगल भोसले के मार्गदर्शन में शिवसैनिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

राज्यपाल (Governor) के फोटो पर कट का निशान भी लगाया। दर असल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी (Bhagat Singh Koshyari) ने छात्रपति शिवाजी महाराज को लेकर एक टिप्पणी की थी। जिसके कारण राज्यपाल के खिलाफ मुंबई सहित पूरे राज्य में बवाल यानी, आक्रोश भड़का है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने अपने एक ब्यान में कहा था कि जिस तरह चाणक्या के बिना चंद्रगुप्त को और स्वामी समर्थ के बीना शिवाजी महाराज को कौन पुछेगा। उनके इसी बयान पर पूरा राज्य में बवाल मच गया है।

हालांकि उन्होंने अपने इस बयान के जरिये जीवन में गुरू के महत्व को बताने की कोशिश की थी। लेकिन उनका यह बयान राज्य के  नागरिकों को पसंद नहीं आई। वहीं उनके इस बयान को लेकर महाविकास आघाड़ी में शामिल दलों के नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

इसी कड़ी में धारावी में भी वार्ड क्रमांक 184 के शाखा प्रमुख आनंद मंगल भोसले के मार्गदर्शन में शिवसैनिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर विभाग संगठक विट्ठल पावर, उप विभाग प्रमुख प्रकाश अचरेकर, महिला उप विभाग प्रमुख अनुशया कडु, अनीता पेटे आदि ने राज्यपाल को पद से हटाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *