Advertisement

डीएवी स्वांग में गणित शिक्षक की विदाई समारोह

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public school) स्वांग के वरीष्ठ गणित शिक्षक आमोद कुमार झा का विदाई समारोह 31 जुलाई को आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ एस. के. शर्मा ने गणित शिक्षक तथा उनकी पत्नी को पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

विदाई समारोह के अवसर पर प्राचार्य डॉ शर्मा ने सेवानिवृत्त गणित शिक्षक झा के सम्मान में कहा कि वे एक अनुभवी शिक्षक थे। इनकी कमी हमें तथा डीएवी को आएगी।इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक झा ने कहा कि वे पिछले 22 वर्षों से इस विद्यालय में अपनी सेवा दिया है।

उन्होंने अपने किये गए कार्यो का स्मरण कर सभी साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि वे इस विद्यालय में वर्ष 1999 में योगदान दिए थे। तब से अभी तक वे अपने कार्यो का सही ढांग से निर्वहन करते आए हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्यो को सराहा। मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ एस.के. शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व् स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *