Advertisement

संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से मिले पांकी विधायक

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के जरीडीह प्रखंड जैनामोड़ स्थित बिरसा सामुदायिक भवन में पांकी के विधायक कुशवाहा  शशिभूषण प्रसाद मेहता ने रांची से बोकारो जाने के क्रम में 28 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता आनंद प्रसाद महतो ने किया।

इस अवसर पर पांकी विधायक (MLA) ने कहा कि बेरमो विधानसभा भाजपा की धरोहर के रूप में झारखंड की मान समझा जाता था। यहाँ के भाजपा कार्यकर्ताओं के थोड़ी सी नाराजगी के कारण सीट गवांनी पड़ी।

इस सीट पर पुनः प्रयास कर 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का विधायक बनाने की पुरी तरह की तैयारी करनी है। इसके लिए एक साथ मिलकर सभी को बिना किसी भेदभाव के संगठन को मजबूत करना है।

मौके पर आनंद प्रसाद महतो, अम्बुज महतो, महादेव महतो, सरोज चटर्जी, रोहित महतो, अरूण महतो, अशोक महतो आदि संगठन के कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *