Advertisement

डीएसओ ने किया गोदाम का निरीक्षण

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) प्रकाश कुमार (DSO Prakash Kumar) ने 27 जुलाई को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड स्थित राज्य खाद्य निगम के दोनों गोदामों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गोदाम के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी चंद्रपुरा सह विपणन पदाधिकारी संदीप कुमार से गोदाम की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक भवन प्रमंडल विभाग ने गोदाम को प्रखंड प्रशासन को हस्तांतरित नहीं किया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि गोदाम का सीट पिछले दिनों आई आंधी – तूफान में क्षतिग्रस्त हो गया है। इस परिस्थिति में गोदाम का संचालन नहीं किया जा सकता है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने भवन प्रमंडल विभाग को पत्र लिखने की बात कही।

उन्होंने कहा कि विभाग को अविलंब क्षतिग्रस्त सीट को दुरुस्त करने एवं गोदाम को प्रखंड प्रशासन को हस्तांतरित करने को कहा जाएगा। ताकि जल्द से जल्द गोदाम का संचालन शुरू किया जा सके और खाद्यान्न का उठाव प्रखंड मुख्यालय से ही हो सकें।

ज्ञात हो कि वर्तमान में चंद्रपुरा प्रखंड का खाद्यान्न उठाव नावाडीह प्रखंड स्थित गोदाम से होता है। इन गोदामों का संचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, खाद्यान्न वितरण में सहूलियत होगी। मौके पर प्रखंड कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *