विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां विधानसभा (Gomian Assembly) के हद में आजसू पार्टी गोमियां प्रखंड कमेटी पर अंतिम मुहर लगा दिया गया है। उक्त बातें 27 जुलाई को प्रखंड चुनाव प्रभारी सह आजसू नेता संतोष महतो ने कही।
इसे लेकर आजसू पार्टी (Ajsu Party) द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थानीय मां गायत्री गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रिय प्रवक्ता बबलू तिवारी, प्रखंड चुनाव प्रभारी संतोष महतो एवं केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा के मौजूदगी में आजसू पार्टी की प्रखंड कमेटी की घोषणा की गई।
प्रखंड चुनाव प्रभारी संतोष महतो ने जानकारी देते हुए कहा बीते 15 जुलाई को गोमियां प्रखंड कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में बहुत सारे आवेदन आये थे। सर्वसम्मति से निर्णय ना होने पर अंतिम निर्णय केंद्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय समिति के दिशा निर्देश पर गोमियां प्रखंड कमेटी का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इसमें सभी बातों को ध्यान में रखते हुए समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्थान देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए कहा गया।
बताया गया कि गोमियां प्रखंड आजसू पार्टी में अध्यक्ष के तौर पर महेश महतो, दो कार्यकारी अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी एवं अकेश्वर महतो, सचिव मिनहाज अंसारी, संगठन सचिव रजनीश प्रसाद, तीन प्रवक्ता योगेश यादव, बबन सिंह, रोहित पटेल, उपाध्यक्ष पद पर गौतम महतो, राजेंद्र साव, उमेश महतो, अनिल कुमार महतो को मुख्य रूप से चुना गया।
वहीं छात्र मोर्चा अध्यक्ष त्रिदेव कुमार महुआटांड़, सौरभ कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष साड़म, कला संस्कृति रवि किशन मांझी, मजदूर संघ अध्यक्ष महेश कुमार महतो, किसान मोर्चा तीरथ नाथ, मोहन रविदास, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष रवि केवट, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष दशरथ हेंब्रम, सचिव विनोद कुमार मुरमू, खेल अध्यक्ष शिबू प्रजापति सहित कई लोगों को पार्टी में मौका दिया गया।
![]()












Leave a Reply