Advertisement

कार्य समिति की बैठक में मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

संतोष कुमार/वैशाली (बिहार)। वैशाली जिला (Vaishali district) भाजपा कार्य समिति द्वारा 26 जुलाई को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर यहां पहुंचे राज्य के पंचायतीराज मंत्री सम्राट चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए कार्यकर्ताओं (Workers) ने मंत्री चौधरी के प्रति कार्य संतोष जहीर किया।

कार्यकर्ताओं के स्वागत से उत्साहित होकर मंत्री चौधरी ने उन्हें भी संतुष्ट करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार पंचायती राज विभाग में हुए कुछ महत्तवपूर्ण कार्यों के लिए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के प्रति आभार जताया।

मालूम हो कि भाजपा कार्यकर्ता से जब मंत्री मुखातिब हुए और कहा कि अगस्त 2021 तक शुभ समाचार मिलेगा तो कार्यकर्ताओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

युवा भाजपा नेता संजीव चौरसिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने बेहद उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। विदित हो कि बीस सूत्री के प्रखंड निगरानी गठन को लेकर पत्राचार किए जाने की भी सराहना की गई। वहीं पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की बात भी कार्यकर्ताओं तक पहुंची है। जिससे सभी उत्साह मे दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *