Advertisement

व्यवसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा की पुण्यतिथि मनी

स्वर्गीय शर्मा व्यापारी के हित में आजीवन काम किया-उनेश

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में युवा व्यवसायी संघ के प्रधान कार्यालय फुसरो में 25 जुलाई को संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व कामेश्वर शर्मा की पुण्यतिथि मनायी गयी। उपस्थित लोगों ने स्व. शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर संघ के अध्यक्ष आर उनेश ने कहा कि स्वर्गीय कामेश्वर शर्मा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उन्होंने व्यापारी हित में आजीवन काम किया।

मौके पर व्यवसायी संघ के सचिव अरविंद वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार, भाजपा वरीय नेता एवं पूर्व सचिव दिनेश सिंह, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद मंजूर हुसैन उर्फ़ ज़िया, सुरेश सोनी, दिलीप गोयल, सुशांत राईका, राजू चक्रवर्ती, मिथलेश मिथलेश जयसवाल आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *