Advertisement

संजय कुमार अगलें माह करेंगे भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। पॉलीवुड सिनेमा संपादक संजय कुमार बतौर कार्यकारी निर्माता अगलें माह के 21 अगस्त से आगामी भोजपुरी फ़िल्म (Bhojpuri film) मोहब्बत रंग लाएगी करने जा रहें हैं। जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में की जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग सेट पर भोजपुरी के कई लोकप्रिय व चर्चित कलाकार जुटेंगे।

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से संजय कुमार भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहें हैं। इस फ़िल्म के प्रमुख कलाकर सूरज सम्राट, काजल यादव, संजय पांडेय, आनंद मोहन, अयाज खान, पप्पू यादव, के.के गोस्वामी, साहब लाल धारी, खुशबू विश्वकर्मा व अन्य हैं। जबकि, अन्य चरित्र किरदारों का चयन जारी हैं।

फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी की कहानी पारिवारिक व मनोरंजक हैं। जिसमें यूपी के सुंदर व भव्य लॉकेशन को फिल्माया जाएगा। चूँकि, सोनभद्र उत्तरप्रदेश राज्य का बेहद ही खूबसूरत व मनोरम स्थल है। जिसकी वजह से फ़िल्म की टीम ने यहाँ शूटिंग करने का मन बनाया। इस फ़िल्म के निदे॔शक चंदन कश्‍यप, लेखक रामचंद्र सिंह, संगीतकार अमन श्लोक व अभिषेक चौधरी, फाइट मास्टर मंसूर अली, मीडिया पार्टनर पॉलीवुड सिनेमा व पीआरओ रामचंद्र यादव और कुमार युडी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *