Advertisement

ऑनलाइन करें स्लॉट बुक, ऑन स्पॉट भी होगा पंजीकरण-उपायुक्त

कोविड टीकाकरण का 12 सेशन साइटों पर पहला/दूसरा डोज दिया जाएगा

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district deputy commissioner Kuldeep choudhary) ने 21 जुलाई की शाम बताया कि 22 जुलाई को जिले के 12 सेशन साइटों पर कोविड का टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण/प्रखंड क्षेत्रों में कोविड-19 का टीका दिया जाएगा। आमजन टीका के लिए cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर स्लॉट बुक कर सकते हैं। अपराह्नन 6 बजे के बाद अगले दिन टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है। सेशन साइटों पर पहुंचने वाले लोगों को टीकाकरण के लिए ऑन स्पॉट भी पंजीकरण किया जाएगा।

जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि 22 जुलाई को निम्नांकित सेशन साइटों पर टीकाकरण आयोजित किया गया है:- चास प्रखंड के एक सेशन साइट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चास। बोकारो स्टील सिटी के 3 सेशन साइट सामुदायिक भवन तारानगर, विस्थापित चौक सियालजोरी व् कैंप-दो।

चंदनकियारी प्रखंड के एक सेशन साइट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी। पेटरवार प्रखंड के तीन सेशन साइट पंचायत सदमकला, पंचायत घरवाटांड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार 2.0। कसमार प्रखंड के एक सेशन साइट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार। जरीडिह प्रखंड के दो सेशन साइट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरिडीह 2.0 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरिडीह 3.0 के अलावा एक निजी सेशन साइट के एम मेमोरियल चास में टीकाकरण किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *