प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार थाना के चांदो गांव में 20 जुलाई को मनरेगा के तहत बने डोभा में डूबने से दो सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत की खबर है।
बताया जाता है कि मृतक चांदो ग्राम निवासी राजकुमार नायक की 5 वर्षीय पुत्र एवं 7 वर्षीय पुत्री थे। जानकारी के अनुसार यह घटना 20 जुलाई की दोपहर लगभग 3 बजे की है। दोनों बच्चे घर से खेलने निकले थे। शाम 5 बजे तक घर नहीं लौटे।
आशंकित होकर परिजनों ने खोजना शुरू किया। इस दौरान जब डोभा के निकट उनका चप्पल दिखा तो परिवार वाले अनहोनी की घटना से पूरी आशंकित हुए और डोभा में उतर कर खोजा गया तो दोनों भाई बहन का शव पाया गया।
इस मार्मिक व ह्रदयविदारक घटना से मुहल्ला सहित पूरे चांदो गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
गांव के जन प्रतिनिधि, समाजसेवी सहित हर तबके के लोगों ने बच्चों के दुःखद अंत पर शोक जताया व उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार परिजनों की बुरी हालत को देख देर शाम को ही दोनों बच्चों का अंतिम क्रिया कर दिया गया।
![]()












Leave a Reply