Advertisement

चलकरी में सादगी से मनाया गया वार्षिक मड़य पूजा

ग्रामीणों ने गांव की खुशहाली की मन्नतें मांगी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में चलकरी उत्तरी में 6 जुलाई की शाम पारंपरिक तरीके एवं सादगी के साथ ग्रामीणों द्वारा मड़य पूजा किया गया। यह पूजा चलकरी उत्तरी पंचायत के पोटको स्थित मडय स्थान में नाया करमचंद मांझी, सुसारी कमल सिंह, गौड़ायत गणेश महली व बजनिया फागू तुरी के सानिध्य में पूरे विधि-विधान से किया गया।

पूजा के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने गांव की खुशहाली, अच्छी वर्षा के साथ फसलों की उपज में वृद्धि, बरकत, ग्रामीणों के स्वास्थ्य रहने की कामना की गई। मौके पर लूथर मांझी, पांडू मांझी, हनु मांझी, राजेंद्र ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, भद्रु नायक, फनी मंडल, बलदेव गिरी, जीतन करमाली, अरविंद नायक सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार यहां महिलाओं की उपस्थिति वर्जित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *