Advertisement

नप को है पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी की दरकार-आर उनेश

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। युवा व्यवसाई संघ फुसरो बाजार के अध्यक्ष आर उनेश (Director R Unesh)  नेेेे 5 जुलाई को एक साक्षात्कार में कहा कि फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एक पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी की दरकार है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से आया राम-गया राम की तरह बदलते रहे है यहां कार्यपालक पदाधिकारी। जिसके कारण नप क्षेत्र में विकास की रफ्तार थम सी गई है। उन्होंने कहा कि मानसून की रिमझिम वर्षा के बावजूद फुसरो नप क्षेत्र के लोगों की कंठ पेयजल नहीं मिलने से सूख रहे हैं।

सौदरीकरण कार्य अधर में लटका हुआ है। बेरमो के युवा व जुझारू विधायक कुमार जयमंगल ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को झंडोत्तोलन के बाद घोषणा की थी कि आगामी 15 अगस्त तक फुसरो बाजार के मुख्य सड़क के दोनों तरफ (फुटपाथ) फेवर ब्लॉक बिछाने और डिवाइडर में ग्रील के कार्य पूर्ण हो जाएगा। उनेश ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का लगभग डेढ़ महीना हीं समय बचा है।

काम अबतक शुरू नहीं हो सका है। उनेश ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आग्रह किया कि फुसरो नप के लिए शीघ्र ही कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति करें, ताकि क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *