Advertisement

अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष का हवाई अड्डा पर भव्य स्वागत

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सिवनडीह निवासी शकील अहमद अंसारी (Shakil Ahmad Ansari) को झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये जाने पर बोकारोवासीयों ने हर्ष वयक्त किया है। खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित पार्टी प्रभारी को हार्दिक बधाई दी है।

वहीं बोकारो जिला अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा अंसारी ने अल्पसंख्यक विभाग के जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष अकबर अंसारी सहित संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रांची हवाई अड्डा पर प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद को दिल्ली से लौटने पर भव्य कार्यक्रम के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस अल्पसंख्यक उधोग एवं व्यापार विभाग के बोकारो जिलाध्यक्ष अयूब अंसारी, पेटरवार प्रखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अहमद, मुस्लिम अंसारी, सरफराज अंसारी आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को बुके भेंटकर भव्य स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *