Advertisement

सीसीएल के सेवानिवृत्त चिकित्सक का उपचार के दौरान रांची में निधन

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल से सेवानिवृत चिकित्सक डॉ आर एन सिंह (Doctor RN Singh) का 3 जुलाई को सुबह रांची में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके गर्दन में काफी तेज दर्द हुआ। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्वर्गीय डॉ सिंह फुसरों की प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ उषा सिंह के पति थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। दोनों पुत्री भी चिकित्सक हैं। चिकित्सक डॉक्टर सिंह के निधन की सूचना के बाद क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व मंत्री लालचंद महतो, फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया सहित महारूद्र नारायण सिंह, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, अर्चना सिंह, अशोक सिंह, छितरमल अग्रवाल, कृष्णा कुमार चांडक, राकेश शर्मा, शम्भू यादव, जितेंद्र सिंह, रामलाल गोस्वामी, अनिल गुप्ता, गिरजा शंकर पांडे, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉक्टर शंकुतला कुमार, डॉक्टर कस्तूरी मुखर्जी, एडवोकेट मनोज सिंह, प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह, एनडीपीएस फुसरो के निर्देशिका सुषमा सिंह, युवा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष आर उनेश, नेताजी सुभाष सेवा संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह के अलावे सीसीएल के अधिकारी व कर्मचारी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *