
संतोष कुमार/वैशाली (बिहार)। वैशाली जिला (Vaishali district) के हद में बिदूपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव में एक जुलाई को हुए आपसी विवाद में गोली चलने से एक महिला घायल हो गयी। घायल महिला का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एक जुलाई के सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच में इस्माइलपुर गांव के ही दो पक्षों में जमकर हिंसक झडपें हुई। इस दौरान एक गोली स्थानीय महिला सुजाता देवी पति काशीनाथ सिंह को लगी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। पीड़ित पक्ष की तरफ से एक रिश्तेदार पी कुमार तिवारी ने बताया कि जख्मी सुजाता की हालत चिंताजनक है।
वह बात भी नहीं कर पा रही थी। जबकि चिकित्सकों के अनुसार गोली मुंह और नाक के बीच में लगी थी, जिसकी वजह से जब्रा दांत सहित अलग हो गया है। सर्जरी से इलाज की बात डॉक्टर कह रहे है। फिलहाल घायल महिला सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाजरत है।
दूसरी ओर परिजनों में घटना के बाद कोहराम मच गया। स्थानीय रहिवासियों के अनुसार घटना का कारण परस्पर आपसी रंजिश है। हालांकि सदर एसडीपीओ राघव दयाल के अनुसार दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में गोली चली है। पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही दोषी लोगों पर विधिसम्मत कारवाई की जाएगी। एक अन्य घटना भी हाजीपुर में ही हुई है।
दोनों घटनाएं अलग अलग बताया जा रहा है। दोनों घटना में गोलीबारी की सूचना है। घटना के बाद पुलिस सक्रीय होकर जांच मे जुटी है। जिस तरह से दोनों पक्षों को रोरेबाजी करते तथा आग्नेयास्त्रों के साथ देखा गया, उससे यही लगता है कि उक्त झड़प में अपराधी तत्त्वों द्वारा कानून को पूरी तरह से धत्ता बताया गया है। जबकि स्थानीय थाने की दूरी भी बहुत अधिक नहीं है। साथ ही उक्त ग्राम इस्माईलपुर की सीमा पर ही सहायक एक थाने की सीमा समाप्त होती है।
अक्सर उक्त सहायक थाने का गश्ती दल हाजीपुर जंदाहा मार्ग पर गश्त लगाती रही है। इतने चौकस पुलिसिया इंतजामों के बीच अगर हथियार लहराकर किसी पर हमला किया जाता है, इसका अर्थ हुआ कि कानून उन जैसों के लिए कुछ भी नहीं। ऐसा कहना है कुछ नामचीन स्थानीय रहिवासियों का। वहीं पीड़ित पक्ष से परिजनों ने बताया कि रंगदारी की मांग को लेकर झड़प हुई है। दस लाख रंगदारी की मांग की गई थी। नहीं देने पर विपक्ष हमलावर हुआ।
इस तथ्य की जबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती तब तक निश्चित रूप से यह नहीं कहा जा सकता की घटना की वजह सिर्फ रंगदारी की मांग है। एक अनुमान यह भी है संभवतः आपस में किसी दूसरे मसले को लेकर विवाद की शुरुआत हुई हो। हालांकि अब आगे पुलिस अनुसंधान में ही पूरी तरह से घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण काफी चिंतित हैं।
पीड़ित परिजनों के अनुसार ग्रामीण सुदेश सिंह, संजीव कुमार, कुंदन कुमार, चंदन कुमार, असीम कुमार आदि घटना के जिम्मेदार हैं। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक वैशाली मनीष को दे दी गई है।
![]()












Leave a Reply