Advertisement

जरीडीह प्रखंड मनरेगा संघ कर्मचारियों का हुआ पुनर्गठन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में एक जुलाई को जरीडीह प्रखंड कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों के द्वारा संचालित जरीडीह प्रखंड मनरेगा संघ का पुनर्गठन एक बैठक के दौरान किया गया। पुनर्गठन राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ बोकारो के निर्देश पर किया गया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार महतो ने करते हुए सर्वसम्मति से संघ के कर्मचारियों का पुनर्गठन कराया। जिसमेंं सर्वसम्मति से दिलीप शर्मा को अध्यक्ष, गौतम प्रसाद को उपाध्यक्ष, अनुज कुमार को सचिव, कौशल किशोर पांडेय को उपसचिव, मदन प्रसाद महतो को कोषाध्यक्ष, बनफूल महतो को जरीडीह मिडिया प्रभारी, केशव प्रसाद महतो को संगठन मंत्री और दिपक कुमार महतो को संघ का सलाहकार सह संरक्षक बनाया गया।

वहीं सक्रिय सदस्य के रूप में अर्पणा कुमारी, अमित कुमार, अपूर्व बनर्जी, प्रकाश चंद्र मंडल, सुरेन्द्र कुमार सोरेन, कौशिक कुमार आदि को शामिल किया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष ने कहा कि संघ के माध्यम से हमेशा कर्मचारियों के हीत में कार्य करने का प्रयास किया जाता रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *