शादी से इंकार के बाद वर पक्ष धरना पर बैठा
एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची (Jharkhand capital Ranchi) के धुर्वा में बीते 29 जून को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जहां शादी के सभी रस्मों के पूरे होने के बाद शादी में सिंदूर दान की रस्म से ठीक पहले दुल्हन ने मंडप में खड़े होकर शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के अनुसार उसे दूल्हा पसंद नहीं है। वह उससे शादी नहीं कर सकती। जिससे बारातियो और दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया।
दूसरी ओर दुल्हन के शादी से मना करने पर दूल्हा पक्ष धरने पर बैठ गया। साथ हीं शादी में हुए खर्चो के एवज में हर्जाना देने की मांग करने लगा। दुल्हन के पिता ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए हर्जाना भरने में असमर्थता जताते हुए दूल्हे पक्ष से धरना समाप्त करने की अपील की।
जानकारी के अनुसार रांची जिला के हद में मांडर निवासी विनोद की शादी धुर्वा के मौसीबाड़ी की रहने वाली चंदा के साथ तय हुआ था। शादी की सभी रस्मे निभायी जा रही थी। लगभग शादी पूरी होने ही वाली थी कि आखिरी वक़्त में दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और अचानक मंडप से उठकर चली गयी। जिससे दोनों पक्षों में सनसनी फ़ैल गयी।
![]()












Leave a Reply