Advertisement

माले विधायकों ने ट्रिपल मर्डर कांड के परिजनों से मिलकर शोक जताया

घटना के तमाम आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो-मनोज मंजिल
पुलिस की मौजूदगी में विभत्स घटना को अंजाम देना चिंतनीय-वीरेंद्र गुप्ता
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिले (Samastipur district) के चर्चित ट्रिपल मर्डर कांड आधारपुर का 29 जून को दौरा कर भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल, विधायक वीरेंद्र गुप्ता आदि ने श्रवण हत्या स्थल, विवादित नाला स्थल, आगलगी स्थल आदि का निरिक्षण किया।

घटनास्थल का निरीक्षण के बाद मृतक श्रवण राय, मृतका सनोवर खातुन, मृतक मो० अनवर के परिजनों से मिलकर विधायकों ने शोक- संवेदना व्यक्त किया। मौके पर इंसाफ मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, प्रदेश प्रवक्ता असलम रहमानी, माले जिला कमिटी सदस्या बंदना सिंह, दिनेश कुमार, अमित कुमार, उपेंद्र राय, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, आशिफ होदा, राम कुमार समेत आफताब अहमद, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, नौशाद तौहिदी, मो. एजाज आदि मौजूद थे।

मौके पर भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल ने इतनी विभत्व घटना के आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन पर भाजपा- जदयू के ईशारे पर काम करने का आरोप लगाया। माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में साजिश के तहत उकसाया गया भीड़ ने मो. अनवर एवं सनोवर खातुन को अर्धनग्न कर पीट- पीटकर हत्या कर दी।

इससे राज्य सरकार के साथ पुलिस का अल्पसंख्यक विरोधी चेहरा भी उजागर हुआ है। ऐपवा जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह ने दोनों एफआईआर के अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विदित हो कि विधायकों द्वारा की गई घटना की जांच रिपोर्ट भाकपा माले राज्य कमिटी समेत विधायक दल को सुपूर्द किया जाएगा। इसका विश्लेषण कर विभिन्न फोरम में मामले को उठाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ आगे से ऐसी घटना न हो, इसके लिए प्रयत्न किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *