Advertisement

विधवा का घर तोड़े जाने को लेकर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के गांधीनगर थाना क्षेत्र के फ्राइडे बाजार घांसी मुहल्ले की विधवा महिला गुड़िया देवी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बोकारो कोलियरी पीओ राजीव कुमार सिंह और थानेदार दानिश इकबाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 29 मई को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसके बाद बोकारो एवं करगली क्षेत्र के महाप्रबंधक को संयुक्त हस्ताक्षरित मांगपत्र दिया।
जानकारी के अनुसार विधवा गुड़िया देवी अपने पुनर्वासित जमीन पर गुमटी बना रही थी। जिसे बोकारो कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह के कहने पर थाना प्रभारी दानिश इकबाल ने तुड़वा दिया। लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि पीओ सिंह को यदि आपत्ति थी तो उन्हें भू-संपदा पदाधिकारी को जानकारी देनी चाहिये थी। थाना प्रभारी ने भी बिना एसडीओ से आदेश लिए तोड़ दिया। जबकि आम जनता को पुलिस से विधिसम्मत कार्रवाई की अपेक्षा होती है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दलित महिला को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसकी जानकारी गिरिडीह सांसद सहित बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को दिया जाएगा। साथ हीं उनसे न्याय दिलाने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया जाएगा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से किशोरी शर्मा, नन्हे मल्लिक, राजू मिश्रा, सुधीर सिंह, मुन्ना सिंह, गणपत रविदास, रंजीत घांसी, दीपक गोप, आनंद घांसी, रूबी देवी, भादो देवी, पिंकी देवी, बुंदो देवी, संतोषी देवी, अन्नू कुमारी, सागर घांसी, धर्मा घांसी, धर्मेंद्र घांसी, आकाश घांसी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *