Advertisement

क्षेत्र में हुए क्षति का आंकलन कर अविलंब सौंपें प्रतिवेदन-उपायुक्त

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यास से हुए क्षति का आंकलन करते हुए उपलब्ध कराएं गए प्रपत्र में सभी अंचलाधिकारियों को अविलंब प्रतिवेदन जिला को समर्पित करने को कहा गया है। इस बाबत सभी अंचलाधिकारियों को बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro district Deputy Commissioner Rajesh Singh) ने 28 मई को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षति का आंकलन करने में किसी तरह की कोई चूक नहीं हो इसका सभी ध्यान रखें।
उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को हुई क्षति का आंकलन करते हुए उससे संबंधित अधियाचना राशि का प्रतिवेदन भी समर्पित करने को कहा है। ताकि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग रांची को पूरे जिले का समेकित प्रतिवेदन समर्पित किया जा सके। उन्होंने इस कार्य को ससमय पूरा करने को कहा। उपायुक्त सिंह ने कहा कि चक्रवाती तूफान यास से हुई क्षति तथा इससे प्रभावित लोगों को अनुदान राशि के भुगतान की दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करने को जिला प्रशासन कटिबद्ध है।
उल्लेखनीय हो कि, बीते 26 मई को बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यास से जिले के सभी अंचल प्रभावित हुए है। कई जगहों से कुछ क्षति की भी सूचना प्राप्त हुई है। मौसम विभाग ने बोकारो जिले को रेड जोन में रखा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *