Advertisement

दिवंगत अधिवक्ता के मृत्युभोज में शामिल हुआ संघ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenu ghat) अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो के साथ अधिवक्ता संघ के सदस्य दिवंगत अधिवक्ता नंदकिशोर महली के पैतृक आवास तुलबुल उनके भोज में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर संघ ने दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को सहायतार्थ दस हजार का चेक सौंपा।
बताते चलें कि अधिवक्ता नंदकिशोर महली का निधन 12 दिन पूर्व 16 मई को हो गया था। इनके भोज में अधिवक्ता संघ सदस्यगण शामिल हुए। वही तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय के न्यायालय में कार्यरत वरीय सहायक राजेश कुमार सिन्हा (Rajesh Kumar Singh) ने दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को अधिवक्ता संघ केे महासचिव वकील प्रसाद महतो के माध्यम से 10,000 नगद एवं प्रयाप्त मात्रा में राशन की मदद की। दिवंगत नंदकिशोर महली की भोज में शामिल होने संघ के महासचिव महतो के साथ अधिवक्ता द्वारिका नाथ तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद, वेंकट हरी विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, प्रशांत पाल, आनंद श्रीवास्तव, विश्वनाथ, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, संजय कश्यप, तेजनारायण महतो, रंजीत सिंह, चतुर्भज कुमार आदि शामिल हुए। वही अधिवक्ता संघ के सदस्यों के द्वारा वरीय सहायक राजेश कुमार सिन्हा के प्रति आभार प्रकट किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *