Advertisement

संतोष महतो के निधन पर सांसद, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष ने जताया शोक

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) के हद में जैना पंचायत निवासी 52 वर्षीय समाजसेवी संतोष महतो (Santosh Mahato) का निधन लम्बी बिमारी के बाद इलाज के दौरान हो गया। महतो निधन के बाद क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। गिरीडीह के सांसद, कुशवाहा महापंचायत (शिक्षा विभाग) के प्रदेश प्रभारी, गिरीडीह के सांसद प्रतिनिधि सह बुद्धिजीवी मंच के बोकारो जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार कशयप ने स्व. महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि स्व, संतोष महतो ने जैनामोड़ स्थित नवयुवक कला मंच के अध्यक्ष एवं कुशवाहा महापंचायत के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए जन सेवा के कई महत्वपूर्ण कार्यो को किया है।  इनके द्वारा संचालित कार्यो की सराहना करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से हिमांशु कुमार महतो, नरेंद्र महतो, मनोज कुमार कापरी, अमर लाल महतो, वकील महतो, रंजीत कुमार बरनबाल, दशरथ साव, बासु लहेरी, भरत महतो, गुलेज मिश्रा, अम्बुज मिश्रा, देवानन्द कुमार, पारस नाथ महतो, मोजिव अंसारी, आशिक अंसारी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *