Advertisement

डैम पर अधिक जल दबाव के कारण डैम का एक गेट खोला गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के वजह से तेनुघाट डैम का एक फाटक अंडर सुलिस गेट खोला गया। जिसमें लगभग 18 सौ क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। ज्ञात हो कि उक्त डैम पर अधिक जल दबाव के कारण डैम का एक गेट को खोला गया है।
जानकारी के अनुसार तेनुघाट डैम में 18 फाटक लगा हुआ है। जिसमे 10 रेडियल और 8 अंडर सुलिस गेट लगाया गया है। तेनुघाट डैम एशिया महादेश के सबसे बड़ी मिट्टी से बनी डैम है। इस डैम का पानी बोकारो (Bokaro) में बने स्टिल प्लांट (Steel Plant) के लिए आपूर्ति की जाती है। साथ ही यहां से पूरे बोकारो शहर को भी पानी आपूर्ति होता है। 24 घंटो में तेनुघाट में 60.2 मिली मीटर वर्षा हुआ है। जिससे दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नदी के अंदर आने को मना किया गया है। जिससे वे नदी के जल प्रवाह की चपेट में आ सकते हैं। तेनुघाट डैम में पानी रखने की क्षमता 852 फीट है जबकि इस समय तेनुघाट में 846.2 फीट पानी है। उक्त बातों की जानकारी डैम डिवीजन के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *