Advertisement

कृषि कानूनों के विरोध में कथारा वाशरी कर्मियों ने मनाया काला दिवस

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल के कथारा वाशरी में 26 मई को एटक से संबद्ध युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (United col works union) द्वारा केन्द्र सरकार के श्रम कानून के विरोध में एवं किसान आन्दोलन के समर्थन में काला दिवस मनाया गया। नेतृत्व युसीडब्ल्युयू कथारा वाशरी शाखा सचिव राम बिलास रजवार कर रहे थे।
काला दिवस के अवसर पर उपस्थित वाशरी के कामगारों ने केन्द्र सरकार पर किसान विरोधी, मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मौके पर शाखा सचिव रामबिलास रजवार के अलावा लक्ष्मण यादव, नारायण सिंह, जगेश्वर रविदास, के.रामचंद्र, ईश्वर लाल महतो, नारायण साव, छोटन भुईया, दुर्गा मांझी, अनिल प्रसाद रजवार, शिव प्रसाद साहू, राम किशुन यादव, मो अफाक, कमाल वारसी, तेजारत हुसैन, मो मुस्तकीम आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *